बोनट पर 2 युवकों को लटका कर दौड़ाई कैब:नोएडा में बीच सड़क पर युवक ने बेखौफ चलाई कार, CCTV से ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस

Oct 18, 2026 - 17:36
0
बोनट पर 2 युवकों को लटका कर दौड़ाई कैब:नोएडा में बीच सड़क पर युवक ने बेखौफ चलाई कार, CCTV से ड्राइवर की पहचान में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-18 में कहासुनी के बाद कैब ड्राइवर ने दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर गाड़ी दौड़ा दी। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना का 16 सेकेंड का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों युवक बोनट पर लटके खुद को संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जबकि चालक गाड़ी रोकने के बजाय तेज रफ्तार में आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन भी टक्कर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आगे जाम जैसी स्थिति बनने पर कैब रुकी। इसके बाद एक युवक नीचे उतरकर गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश करता दिखाई दिया। वायरल वीडियो के आधार पर जांच घटना थाना सेक्टर-20 क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कैब और उसके मालिक की पहचान के लिए वाहन को ट्रेस कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवकों और कैब चालक के बीच विवाद किस बात पर हुआ और किन परिस्थितियों में दोनों युवक बोनट पर लटके। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User