जगतपुर महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती:दौड़, ऊंचाई, वजन और पुश-अप के साथ लिखित परीक्षा आयोजित की गई
वाराणसी में जगतपुर महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। सुबह 6 बजे शुरू हुई भर्ती में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की दौड़, ऊंचाई, वजन और पुश-अप के साथ लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में 2 यूपी ईएमई कंपनी, बीएचयू वाराणसी के कमान अधिकारी कर्नल अमिताभ कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान सीनियर जेसीओ वीके पाण्डेय, हवलदार रंजन और हवलदार अनुज कुमार ने भर्ती प्रक्रिया के संचालन में सहयोग किया। महाविद्यालय की ओर से एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार सिंह ने भी भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)