बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट की पहली वर्षगांठ:छोटे से समूह से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर, एक साल में 30 सदस्य बनें
रामपुर में गांधी उद्यान में बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट की पहली वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम मनाया गया। आयोजकों ने बताया कि एक वर्ष पहले इसकी शुरुआत महज 2 से 4 लोगों ने की थी। इनमें विकास बंसल, पुनीत शर्मा और सर्वेश रस्तोगी शामिल थे। धीरे-धीरे समूह का विस्तार हुआ और अब करीब 25 से 30 सदस्य इससे जुड़ चुके हैं। सदस्य हर रविवार और बृहस्पतिवार को गांधी उद्यान में क्रिकेट खेलकर फिटनेस पर ध्यान देते हैं। पहली वर्षगांठ पर सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, मोनू भैया, गोपाल जोशी, हिमांशु जोशी, करण कादिर, गाजी, असित जैन और मीत गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)