कानपुर में युवक ने फंदे से लटककर जान दी:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, कमरे में मिला शव; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा गांव में बुधवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद 36 वर्षीय युवक सुशील राजपूत की मौत हो गई। कुछ देर बाद पत्नी सावित्री देवी कमरे में पहुंचीं तो पति को वहां अचेत अवस्था में पाया। पड़ोसियों की मदद से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। विवाद के बाद कमरे में चला गया था युवक गड़रियन पुरवा निवासी गौरी शंकर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा सुशील पत्नी सावित्री देवी और बच्चों युवराज व प्रशांत के साथ अलग रहता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सुशील कमरे में चला गया। पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया कुछ देर बाद सावित्री कमरे में पहुंचीं तो पति की हालत देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि 112 के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर मिलने पर उसके आधार पर भी जांच होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)