प्रतापगढ़ में डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती कार्यक्रम:विचार गोष्ठी और कवि सम्मेलन में याद किए गए शिक्षाविद्, कवियों ने सुनाईं रचनाएं

Oct 16, 2026 - 10:24
0
प्रतापगढ़ में डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती कार्यक्रम:विचार गोष्ठी और कवि सम्मेलन में याद किए गए शिक्षाविद्, कवियों ने सुनाईं रचनाएं
प्रतापगढ़ में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद् डॉ. राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जयंती पर सदर बाजार स्थित त्रिपाठी निकेतन में विचार गोष्ठी और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और विशिष्ट अतिथि डॉ. दया राम मौर्य ‘रत्न’ रहे। मीरा तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना की। कवि सम्मेलन में चांदनी दुबे, मीरा तिवारी, पूनम मिश्रा, प्रतिमा तिवारी, सुरेश संभव, प्रेम कुमार त्रिपाठी, गिरिराज और नियाज हसन ‘प्रतापगढ़ी’ ने रचनाएं सुनाईं। चांदनी दुबे की कविता ने श्रोताओं को प्रभावित किया। संयोजक जयप्रकाश, प्रमोद कुमार तिवारी और शशिभाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन चंद्रशेखर पांडेय ने किया। आयोजक अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’ ने आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User