बरेका में दुर्गा पूजा समारोह:महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की मां दुर्गा की आरती, रेलकर्मियों की खुशहाली की कामना

Oct 19, 2026 - 07:52
0
बरेका में दुर्गा पूजा समारोह:महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की मां दुर्गा की आरती, रेलकर्मियों की खुशहाली की कामना
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर स्थित कम्युनिटी हॉल में कृष्टि परिषद की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने समारोह में शामिल होकर मां दुर्गा की विधिवत आरती की। उन्होंने बरेका परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। समारोह में पूजा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने श्रद्धाभाव से मां दुर्गा के चरणों में नमन किया और रेलकर्मियों व उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User