गौरीगंज ITI में 21 अक्टूबर को रोजगार मेला:युवाओं को मिलेगा मौका, Dixon और Havells समेत कई कंपनियां देंगी मौका

Oct 19, 2026 - 07:35
0
गौरीगंज ITI में 21 अक्टूबर को रोजगार मेला:युवाओं को मिलेगा मौका, Dixon और Havells समेत कई कंपनियां देंगी मौका
अमेठी के गौरीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 21 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेला लगेगा। इसका मकसद जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के मौके देना है। इस मेले में आईटीआई पास युवाओं को कई अच्छी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। गौरीगंज आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि कई नामी कंपनियां इसमें शामिल होंगी। इनमें Dixon, SEC-85, ILJIN Electronics, Ecotech-3, Padget Electronics Pvt. Ltd., Caparo Engineering Pvt. Ltd. और Havells India Ltd. जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां योग्य उम्मीदवारों को नौकरी देंगी। जो अभ्यर्थी मेले में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट, उनकी दो फोटोकॉपी, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक डिटेल्स साथ लाना जरूरी होगा। इच्छुक युवा 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे गौरीगंज आईटीआई परिसर में पहुंचें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User