ब्रेकर बनाने के विवाद में RSS कार्यकर्ता की हत्या:देवरिया में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Oct 01, 2026 - 22:23
0
ब्रेकर बनाने के विवाद में RSS कार्यकर्ता की हत्या:देवरिया में पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
देवरिया के लार थाना क्षेत्र के भीखम छपरा गांव में गुरुवार शाम रास्ते पर ब्रेकर बनाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामेश्वर तिवारी (50) की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रात करीब 8 बजे मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता थे। रामेश्वर तिवारी पुत्र स्वर्गीय मंगल तिवारी रक्सा टोला, भीखम छपरा के निवासी थे। परिजनों के मुताबिक, उनका पड़ोसियों से रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रामेश्वर के खेत की ओर जाने वाला रास्ता पड़ोसी की जमीन से होकर गुजरता है, जबकि पड़ोसी परिवार के आवागमन का रास्ता रामेश्वर के घर के पास से जाता है। ब्रेकर बनाने पर शुरू हुआ विवाद परिजनों के अनुसार, गुरुवार को रामेश्वर अपने घर के पास सड़क पर ब्रेकर बनवा रहे थे। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि ब्रेकर बनने से वाहनों के आवागमन में परेशानी होगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने रामेश्वर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। परिजन उन्हें सीएचसी लार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। रामेश्वर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अमृता देवी, मां कुंता देवी, बेटियां पिंकी, पूजा और स्नेहा तथा बेटा गोपाल तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों की तलाश में दबिश कार्यवाहक थाना प्रभारी विंध्याचल शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो बार गांव गई थी, लेकिन वे घर से फरार मिले। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User