बरेली कॉलेज से सोने का स्मृति चिन्ह गायब:2004 में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने दिया था भेंट, रेप्लिका मौजूद पर मूल का पता नहीं

Oct 03, 2026 - 16:49
0
बरेली कॉलेज से सोने का स्मृति चिन्ह गायब:2004 में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने दिया था भेंट, रेप्लिका मौजूद पर मूल का पता नहीं
बरेली कॉलेज से सोने का एक स्मृति चिन्ह गायब हो गया है। कॉलेज के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2004 में ऑस्ट्रेलिया के वान दंपति ने यह स्मृति चिन्ह कॉलेज प्रशासन को दिया था। इस स्मृति चिन्ह की रेप्लिका (प्रतिकृति) तो आज भी कॉलेज के सेमिनार रूम में रखी है, लेकिन असली सोने का स्मृति चिन्ह कहां है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सूत्रों के अनुसार, यह स्मृति चिन्ह कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण भेंट थी, लेकिन कई सालों से इसकी ठीक से देखभाल नहीं की गई। कॉलेज की प्रोफेसर डॉक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि असली स्मृति चिन्ह का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User