एसडीएम कॉलेज ने खो-खो प्रतियोगिता में दो वर्गों में जीत:मुरादाबाद में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दबदबा, मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

Oct 03, 2026 - 16:49
0
एसडीएम कॉलेज ने खो-खो प्रतियोगिता में दो वर्गों में जीत:मुरादाबाद में हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दबदबा, मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
मुरादाबाद के स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक प्रेमवीर सिंह, सचिव देव राज सिंह चौहान, राजपुताना क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह और प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने किया। बालक वर्ग में चित्रगुप्त, एसडीएम और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने हिस्सा लिया। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में एसडीएम इंटर कॉलेज ने जीत हासिल की, जबकि अंडर-17 वर्ग में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। इसी प्रतियोगिता से मंडल स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी हुआ। चयनकर्ताओं में नरपत सिंह (शिक्षा निकेतन), राहुल कुमार (अंबिका प्रसाद कन्या), रामपाल सिंह (चित्रगुप्त), राजीव कुमार (हिंदू मॉडल), गीतांजलि दक्ष (राजकीय कन्या कुचावाली), मनोज प्रताप सिंह और गौरव (एसडीएम) शामिल थे। चयनित खिलाड़ी अब बिजनौर में होने वाली मंडल स्तरीय खो-खो में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन पर प्रधानाचार्य उदयराज सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User