बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में मनी जयंती:बच्चों ने 'कम्युनिटी हेल्पर्स' बनकर दिया स्वच्छता का संदेश

Oct 02, 2026 - 17:48
0
बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में मनी जयंती:बच्चों ने 'कम्युनिटी हेल्पर्स' बनकर दिया स्वच्छता का संदेश
आर्मी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में बाल वाटिका के बच्चों ने 'कम्युनिटी हेल्पर्स' की भूमिका निभाकर सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार जताने और गंदगी न फैलाने का प्रेरक संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नाटक और विशेष नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिरोही, वाइस प्रिंसिपल एन.के. माथुर और सभी कोऑर्डिनेटर्स के नेतृत्व में पूरे विद्यालय परिवार ने परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User