लिट्टी-सब्जी खाने के बाद 49 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

Oct 02, 2026 - 17:48
0
लिट्टी-सब्जी खाने के बाद 49 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर
बलिया में शुक्रवार दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर एक के बाद एक महिलाएं पहुंचने लगीं। करीब 49 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ किशोरियां भी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। कुछ महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और विधायक केतकी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र का है। खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत छाता आसचौरा और चौकस गांव में जीवितपुत्रिका व्रत से पहले महिलाओं ने मड़ुआ के आटे की लिट्टी और सतपुतिया की सब्जी खाई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी। उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और शरीर में झटके आने लगे। परिजन मरीजों को लेकर बांसडीह सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं का निजी अस्पताल में भी इलाज चल रहा है। दुकान से मडुआ का आटा खरीदा था ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार सुबह जिउतिया व्रत की तैयारी के तहत महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद सोनू वर्मा की दुकान से मडुआ का आटा खरीदा था। इसी आटे से घरों में लिट्टी-रोटी तैयार की गई। परंपरा के अनुसार खाने के कुछ समय बाद ही महिलाओं और बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते करीब 10 घरों की महिलाएं बीमार होने लगीं। ये संख्या बढ़कर 49 पहुंच गई। ये लोग हुए बीमार बीमार लोगों में पिंकी पत्नी पिंटू (26), पुष्पा पत्नी विश्वनाथ (33), शिवम पुत्र अवधेश (10), फूलमती पत्नी राजेश राम (40), सुनीता पत्नी उमेश (36), देवा पुत्र अवधेश (9), सुमन पत्नी प्रमोद (32) और रंजिता वर्मा पत्नी श्यामनंदन वर्मा (35) समेत अन्य शामिल हैं। सीएमएस बोले- सभी का इलाज जारी सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। तबीयत बिगड़ने की सही वजह की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User