बरेली के कॉलेज में दीक्षांत समारोह आयोजित:एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने वाले 120 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित
बरेली के नवाबगंज स्थित एशियन लॉ कॉलेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. एमपी आर्य ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने वाले करीब 120 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित कीं। डिग्री मिलने पर विद्यार्थियों में खुशी दिखाई दी। समारोह में कॉलेज के एमडी एडवोकेट नंदकिशोर, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. ए.के. गंगवार और बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने भी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। कॉलेज के एमडी नंदकिशोर ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कानून की शिक्षा समाज में न्याय और समानता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)