बरेली के ललिता माई मंदिर में कन्या पूजन:नेकपुर परिसर बांटा गया प्रसाद, महिला सुरक्षा सशक्तिकरण का संदेश दिया
बरेली में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने नेकपुर स्थित ललिता माई मंदिर में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान हलवा, चना, दही, जलेबी और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कन्याओं को दक्षिणा देकर सम्मानित भी किया गया। बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि कन्या पूजन के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या संरक्षण, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। बेटियां समाज और देश का गौरव हैं। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच रखना जरूरी है। कार्यक्रम में संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने भी कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप मानकर पूजन किया। इस अवसर पर संस्थान की अन्य सदस्याएं और श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)