बरेली के शिक्षक समागम में सम्मानित:विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला, गीता आधारित शिक्षा पर संगोष्ठी हुई
मथुरा के केएम यूनिवर्सिटी में एडूलीडर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक समागम, राज्यस्तरीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह-2026 में बरेली के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एडूलीडर्स बरेली की एडमिन डॉ. सारिका सक्सेना को प्रशासनिक कार्यों में योगदान, डॉ. शालिनी सक्सेना को राज्यस्तरीय एडूलीडर्स सम्मान और डॉ. अमित कुमार को उत्कृष्ट शैक्षिक सामग्री निर्माण के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बरेली से रेणु गंगवार, वंदना गोस्वामी और जितेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सम्मान प्राप्त किया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान ‘शिक्षा में श्रीमद्भगवद्गीता आधारित मूल्यों का समावेशन’ विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें नैतिक शिक्षा, जीवन कौशल, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नवाचार आधारित शिक्षण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति किशन चौधरी, बीएसए मथुरा रतन कीर्ति और एडूलीडर्स के संस्थापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र सहित शिक्षाविद मौजूद रहे। बरेली के शिक्षकों की उपलब्धि पर साथी शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)