मैनपुरी में सांड ने युवक को पटका, मौके पर मौत:सुबह शौच के लिए जाते समय किया हमला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 05, 2026 - 20:08
0
मैनपुरी में सांड ने युवक को पटका, मौके पर मौत:सुबह शौच के लिए जाते समय किया हमला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मैनपुरी के किशनी नगर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बाईपास रोड पर शमशेरगंज पुलिया के पास एक अनियंत्रित सांड ने 35 वर्षीय युवक मुकेश जाटव पर हमला कर दिया। सांड के पटकने से मुकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गढ़ी निवासी मुकेश जाटव पुत्र गोविंद जाटव सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे किनारे मौजूद सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक मुकेश रिक्शा चालक गोविंद जाटव के बड़े बेटे थे और खेती-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User