बरेली में 5 से 12 अक्टूबर तक क्रिकेट लीग:विजेता टीम को स्कूटी मिलेगी, बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे मुकाबले

Oct 03, 2026 - 17:05
0
बरेली में 5 से 12 अक्टूबर तक क्रिकेट लीग:विजेता टीम को स्कूटी मिलेगी, बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे मुकाबले
बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में 5 से 12 अक्टूबर तक स्वर्गीय प्रोफेसर श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग होगी। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का मकसद युवा क्रिकेटरों को मंच देना है। ईशान ग्वाल ने बताया कि बरेली में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, जिन्हें सही मौका नहीं मिल पाता। लीग के लिए 20 सितंबर को इज्जतनगर के रेलवे ग्राउंड पर ट्रायल हुए। इंडियन रेलवे के माजिद हसन खान और शिवकुमार राठी चयनकर्ता रहे। प्रतियोगिता में बरेली धमाका डायनामोज की कप्तानी फैजान जाफरी, बरेली तूफानी टाइगर्स की मोहित कुमार, बरेली झुमका जायंट्स की साई सक्सेना, बरेली बांसुरी ब्लास्टर्स की अरुण यादव, बरेली दबंग डेयरडेविल्स की प्रतीक पाल और बरेली नाथ नगरी किंग्स की बंटी मौर्या करेंगे। खिलाड़ियों को रंगीन जर्सी, प्रोफेशनल अंपायर, टर्फ विकेट और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। विजेता टीम को स्कूटी इनाम में दी जाएगी। दर्शकों के लिए स्टेडियम में एंट्री फ्री रहेगी। प्रेसवार्ता में ईशान ग्वाल भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User