उमेशपाल हत्याकांड का आरोपी अरमान गयाजी जेल में बंद मिला:यूपी पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, 3 साल से थी तलाश, 5 लाख का इनामी
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी और 5लाख रुपये का इनामी अरमान बिहार की जेल में बंद मिला है। यूपी पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि अरमान किसी दूसरे मामले में बिहार के गयाजी जेल में बंद है। इसके बाद यूपी पुलिस ने उसे प्रयागराज लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को यूपी पुलिस की एक विशेष टीम गोपनीय तरीके से बिहार पहुंची। टीम जेल में पहुंची और वहां बंद अरमान की पहचान की। पुलिस टीम ने जेल के अंदर ही उसकी ताजा तस्वीरें लीं। इसके साथ ही सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान भी लिए गए। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम प्रयागराज लौट आई। इसके अगले दिन यानी 1 अक्टूबर को यूपी पुलिस ने संबंधित कोर्ट में अर्जी दाखिल की। पुलिस ने अरमान को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की मांग की है, ताकि उसे बिहार से प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल किया जा सके। फिलहाल कोर्ट के आदेश का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)