बरेली में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन:देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में की नारेबाजी
28, 29 और 30 सितम्बर को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम के बैनर तले कमल टॉकीज के पास स्थित यूको बैंक शाखा के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से सभी बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। कार्यक्रम का सफल संचालन यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता श्रीमती रश्मि शर्मा ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)