गणेश विसर्जन घाटों पर चला 'सेव द एनवायरनमेंट' अभियान:लोगों से मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील

Sep 24, 2026 - 20:10
0
गणेश विसर्जन घाटों पर चला 'सेव द एनवायरनमेंट' अभियान:लोगों से मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील
'पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'सेव द एनवायरनमेंट' राज्य इकाई द्वारा 'कुलदीपिका सिंह मेमोरियल पर्यावरण जागरूकता अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता हम्बीर सिंह और हम्बीर सुचेता सिंह ने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर जाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने पवन विहार, कबीर आश्रम घाट, बल्केश्वर घाट और सीता राम घाट जैसे अस्थाई विसर्जन स्थलों का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने हर उत्सव को पर्यावरण अनुकूल (Eco-friendly) बनाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले वर्ष से केवल मिट्टी की प्रतिमाएं ही खरीदें और उनका विसर्जन घर के किसी बर्तन या कुंड में करें, ताकि उस मिट्टी का उपयोग पौधारोपण के लिए किया जा सके। कई श्रद्धालुओं ने इस सुझाव का खुले मन से स्वागत किया। अभियान के दौरान लोगों से विशेष आग्रह किया गया कि वे प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, कांच, कपड़ा और माला जैसी अघुलनशील सामग्री को नदियों या तालाबों में न फेंकें, क्योंकि यह जल प्रदूषण का मुख्य कारण है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण रोकने की भी अपील की गई। आधुनिक जीवनशैली में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों जागरूकता पर्चे भी बांटे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User