पति ने लाइसेंसी बंदूक से दो हवाई फायर किए:हरदोई में भीड़ जुटी तो बंदूक छोड़कर भागा, पुलिस ने जब्त किया

Sep 24, 2026 - 20:10
0
पति ने लाइसेंसी बंदूक से दो हवाई फायर किए:हरदोई में भीड़ जुटी तो बंदूक छोड़कर भागा, पुलिस ने जब्त किया
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो हवाई फायर कर दिए। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। भीड़ जुटने पर युवक बंदूक मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवास विकास कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय आलोक विक्रम सिंह पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। परिवार में पत्नी शिवानी सिंह, एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी शिवानी का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से पति का व्यवहार ठीक नहीं था। वह छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज कर परेशान करते थे। विवाद के बाद घर से बाहर निकला शिवानी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। बहस बढ़ने पर आलोक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बंदूक लेकर घर से बाहर गली में आ गया। इसके बाद आलोक ने हवा में दो राउंड फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गली में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो आलोक अपनी बंदूक वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से आलोक की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली। पत्नी शिवानी का कहना था कि वह अपने पिता के आने के बाद ही बंदूक पुलिस को सौंपेगी, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया के तहत हथियार को कोतवाली में जमा करा लिया। शिवानी सिंह ने पति के खिलाफ शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User