बरेली में बुर्का पहनकर फरार हुई महिला बंदी गिरफ्तार:25 हजार का था इनाम, जिला अस्पताल से बेटों की मदद से भागी थी

Oct 17, 2026 - 22:05
0
बरेली में बुर्का पहनकर फरार हुई महिला बंदी गिरफ्तार:25 हजार का था इनाम, जिला अस्पताल से बेटों की मदद से भागी थी
बरेली में जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुई महिला बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ममता पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोप है कि 2 सितंबर को वह बुर्का पहनकर अस्पताल से भाग गई थी। शनिवार को पुलिस ने उसे डमरू चौराहे के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह शहर छोड़कर भागने की तैयारी में थी। ममता पत्नी पप्पू लाल, निवासी तुलाशेरपुर, थाना इज्जतनगर, केंद्रीय कारागार-2 में बंद थी। बीमारी के चलते उसे 2 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में महिला मुख्य आरक्षी नूतन सिसौदिया और महिला आरक्षी रिंकी तैनात थीं। शाम करीब 6:35 बजे ममता नहाने के बहाने बाथरूम गई और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। जांच में सामने आया कि उसके बेटे केशव ने उसे बुर्का लाकर दिया था। उसे पहनकर वह अस्पताल से बाहर निकल गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने ममता और उसके दोनों बेटों के खिलाफ अभिरक्षा से भागने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। कंटेनर की आड़ में छिपी थी ममता पुलिस के मुताबिक, शनिवार को कोतवाली पुलिस की टीम चेकिंग के लिए इज्जतनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार महिला डमरू चौराहे के पास यात्री शेड के बगल में रखे नीले कंटेनर की आड़ में छिपी है और किसी वाहन का इंतजार कर रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ममता को गिरफ्तार कर लिया। फरार होने के बाद से वह लगातार ठिकाने बदलकर छिप रही थी। जेल जाने के डर से बनाई थी भागने की योजना पुलिस पूछताछ में ममता ने बताया कि फरीदपुर थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जेल में रहने के डर से उसने अपने बेटों केशव और विशाल के साथ अस्पताल से भागने की योजना बनाई थी। पुलिस अब उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह पुलिस टीम रही शामिल ममता को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, निरीक्षक तारिक खान, कांस्टेबल आशीष चौधरी, महिला कांस्टेबल नेहा गुर्जर और महिला कांस्टेबल आंचल शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User