लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव:कलश सज्जा, रंगोली प्रतियोगिता में कंचन, शिखा और अनुष्का ने बाजी मारी

Oct 17, 2026 - 22:05
0
लखनऊ में दुर्गा पूजा महोत्सव:कलश सज्जा, रंगोली प्रतियोगिता में कंचन, शिखा और अनुष्का ने बाजी मारी
लखनऊ में गोमती नगर स्थित कठौता झील पर आयोजित श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव में महासप्तमी पर विधि-विधान से महापूजा की गई। दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी और खीर के प्रसाद का भंडारा आयोजित हुआ। शाम सात बजे महाआरती के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कलश सज्जा प्रतियोगिता में कंचन सैनी प्रथम, ऋषित सिंह द्वितीय और हर्षित प्रजापति तृतीय रहे। थाल सज्जा में शिखा गुप्ता प्रथम, प्रिय गुप्ता द्वितीय और शगुन गुप्ता तृतीय रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में गौरी बाथम ने प्रथम, शिवांगी कश्यप ने द्वितीय और कंचन सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अनुष्का राजपूत प्रथम, मानसी द्वितीय और जान्हवी वर्मा तृतीय रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में मीनू सिंह ने विजेताओं का चयन किया। समिति ने विजेताओं के अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए। पूजा, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव स्थल पर भक्तिमय माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User