बरेली में छात्र मिलन समारोह:छात्रों से संवाद कर समस्याएं जानी गईं, पासआउट छात्रों को शुभकामनाएं दी
बरेली में मंगलवार को कैसलता कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र शक्ति परिषद की ओर से छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही पास आउट छात्रों को बधाई दी गई। छात्र शक्ति परिषद के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि सभी छात्र भविष्य में बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचें। परिषद के सचिव देव आशीष ने पास आउट छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अरविंद पाल, मीडिया प्रभारी राज यादव, महिला अध्यक्ष उर्वशी, पूजा, सत्यवीर, विमल, अरविंद, मनु, पवन, विशाल, अखिल, शाहिद, ललित समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)