प्रतापगढ़ में महिला का शव बल्ली से लटका मिला:मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में सोमवार रात 30 साल की फरहीन बानो की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर के अंदर बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। फरहीन के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रानीगंज के लच्छीपुर गांव से फरहीन के पिता तौफीक और मां मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया। फरहीन की शादी करीब आठ साल पहले गांव निवासी जाकिर से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)