बुढ़ाना में स्कूल इनोवेशन काउंसिल:विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता, उच्च शिक्षा के विकल्प और करियर संभावनाओं की जानकारी दी
बुढ़ाना मेपल्स एकेडमी में मंगलवार को स्कूल इनोवेशन काउंसिल के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता, समस्या समाधान कौशल और भविष्य के करियर अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता क्वांटम यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. पुष्पेंद्र रहे। उन्होंने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग संवादात्मक सत्र आयोजित किए। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता पहचानकर सही करियर दिशा चुनने की जानकारी दी गई। वहीं कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विकल्प, विभिन्न संस्थानों और करियर संभावनाओं के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से सवाल पूछकर सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा और उपप्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)