बरेली में दो बाइकों की भिड़ंत, होमगार्ड समेत 3 घायल:दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया, रॉग साइंड से आ रही थी बाइक
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के नेशनल हाईवे पर ठिरिया खेतल के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में होमगार्ड समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। मीरगंज से बरेली जा रहे थे होमगार्ड दोंद आलमपुर, मीरगंज निवासी होमगार्ड विजेंद्र शर्मा अजीम अहमद निवासी शरीफ नगर, मुरादाबाद के साथ बाइक से मीरगंज से बरेली की ओर जा रहे थे। बताया गया कि ठिरिया खेतल के पास सामने से रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में तीन लोग घायल दूसरी बाइक पर नगरिया सादात, मीरगंज निवासी प्रदीप, शिवम और सुमित सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी कि सवारों को चोटें आईं। हादसे में होमगार्ड विजेंद्र शर्मा, अजीम अहमद और शिवम घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दो अस्पतालों में चल रहा इलाज शिवम को राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि होमगार्ड विजेंद्र शर्मा और अजीम अहमद का नवोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। रॉन्ग साइड से बाइक आने की बात भी सामने आई है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)