KGMU में मेडिकोज ने ली चरक शपथ:कुलपति ने संवेदनशील रहने की दी सीख, व्हाइट कोट सेरेमनी में पेरेंट्स भी रहे मौजूद

Oct 06, 2026 - 22:00
0
KGMU में मेडिकोज ने ली चरक शपथ:कुलपति ने संवेदनशील रहने की दी सीख, व्हाइट कोट सेरेमनी में पेरेंट्स भी रहे मौजूद
KGMU में मंगलवार को MBBS-BDS 2026 बैच के मेडिकोज के लिए इंडक्शन सेरेमनी (व्हाइट कोट सेरेमनी) आयोजित की गई। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में हुए समारोह में नवप्रवेशित छात्रों को चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारियों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता की सीख दी गई। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि डॉक्टर बनना सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं है। इसके लिए अनुशासन, समर्पण, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मरीज के प्रति संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा ही अच्छे डॉक्टर की पहचान है। मरीजों के साथ सम्मान और संवेदनशीलता से पेश आएं कुलपति ने छात्रों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में ज्ञान के साथ नैतिकता और मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी हैं। हर मरीज के साथ सम्मान और संवेदनशीलता का व्यवहार करना चाहिए। छात्रों को दिलाई महर्षि चरक शपथ डीन डॉ. वीरेन्द्र आतम ने छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने KGMU की एकेडमिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम और छात्रों से अपेक्षित अनुशासन की जानकारी दी। इसके बाद छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई गई। छात्रों ने चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने, मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। समारोह में प्रतिकुलपति डॉ.अंजू अग्रवाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ.आरएएस कुशवाहा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.रश्मि कुशवाहा, डॉ.नन्द लाल और डॉ.सौरभ कश्यप समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User