बरेली में गांधी जयंती मनाई:देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर,महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Oct 02, 2026 - 13:21
0
बरेली में गांधी जयंती मनाई:देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर,महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद
बरेली में गांधी और शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का माहौल बनाया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माला चढ़ाई और फूल अर्पित किए। छात्राओं अंकिता जौहरी, सौम्या कसौधन, रागिनी यादव, मानवी, कामिनी मौर्य, जैनसी, तनु, नव्या रस्तोगी और परिधि ओबराय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार, सभी एसीएम, एसडीएम और कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिक्षिकाएं श्रुति प्रज्ञानन व चक्षु प्रिया सोम और कर्मचारी देवेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User