पहले नाम काटो... फिर जोड़ो! चुनाव आयोग का 13 करोड़ वोटर्स के साथ कैसा तमाशा
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं। अब चुनाव आयोग ने प्रक्रिया पूरी कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। इस दौरान पुराने और नए आंकड़ों का मिलान किया जाएगा तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, जबकि चुनाव आयोग मतदाता सूचियों को अद्यतन करने की प्रक्रिया बता रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)