बरेली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:एथलेटिक्स दौड़ कुश्ती स्पर्धाएं हुईं, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Oct 14, 2026 - 21:55
0
बरेली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित:एथलेटिक्स दौड़ कुश्ती स्पर्धाएं हुईं, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बरेली में हरुनगला स्थित कमला देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बहेड़ी, नवाबगंज, नेकपुर, विक्रम नगर, नकटिया, फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, मीरगंज, हरुनगला, आदर्श नगर और आंवला सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, रिले और कुश्ती जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें शिशु वर्ग और बाल वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन में विद्यालय के आचार्य विनोद, उमेश शर्मा, मनोहर राठौर, विशाल गंगवार, अभय, देवेश राठौर, आचार्या रेखा, अतिथि प्रमुख नीलिमा, कविता तिवारी, पूनम, कल्पना, प्रगति, राजकुमारी, माखन लाल, पुष्पा देवी और अन्य आचार्यों ने सहयोग किया। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User