लखनऊ के नीम करौरी मंदिर की दीवारों में दरार:छत और दीवारों में हल्का धंसाव, श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मदद की अपील की
लखनऊ में हनुमान सेतु के पास गोमती तट स्थित बाबा नीम करौरी तपोस्थली से बाढ़ का पानी निकल गया है। मंगलवार को साफ-सफाई के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। बुधवार से मंदिर में नियमित पूजा हो रही है और श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद मंदिर को हुए नुकसान की तस्वीर सामने आई है। मंदिर की दीवारें नीचे की ओर धंस गई हैं। वहीं, दीवारों में दरारें आने के साथ छत और दीवार के बीच भी जगह बन गई है। बाढ़ के कारण बाबा नीम करौरी के भोग कक्ष की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। मंदिर की एक तरफ की दीवार नीचे की ओर बैठ गई है। इसके चलते ऊपर की छत भी प्रभावित हुई है और एक कोने में छत व दीवार के बीच अंतर दिखाई दे रहा है। बुधवार से नियमित रूप से पूजा हो रही है मंदिर के पुजारी अतुल तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मंदिर की साफ-सफाई कराने के बाद पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी।बुधवार से नियमित रूप से पूजा हो रही है। श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण मंदिर को काफी नुकसान हुआ है।मंदिर की दीवारें नीचे की ओर नदी में धंस गई हैं। श्रद्धालु बोले- प्रशासन ध्यान दे शक्तिनगर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु संतोष सिंह ने बताया कि वह बाबा नीम करौरी के नियमित भक्त हैं। बाढ़ का पानी आने से मंदिर को काफी नुकसान हुआ है।इससे भक्त भी परेशान हैं।उन्होंने कहा कि मंदिर की स्थिति को देखते हुए शासन-प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। संतोष सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे की जमीन धंस गई है।ऊपर की ओर दीवार में दरारें आ गई हैं और कुछ हिस्सा टूट भी गया है।मंदिर के पास रहने वाले पुजारी का कमरा भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों और शासन-प्रशासन से अपील है कि मंदिर के जीर्णोद्धार में सहयोग किया जाए,ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से यहां पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर्शन कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)