बरेली में कायस्थ संस्था का स्थापना दिवस:सिंगर क्षितिज सक्सेना की प्रस्तुति ने मोहा मन

Oct 04, 2026 - 12:38
0
बरेली में कायस्थ संस्था का स्थापना दिवस:सिंगर क्षितिज सक्सेना की प्रस्तुति ने मोहा मन
बरेली के होटल किंग्स हेरिटेज में कायस्थ संस्था का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन भी जुड़े। समारोह में स्वर मंगल बैंड और 'सुपरस्टार सिंगर सीजन-3' के फाइनलिस्ट क्षितिज सक्सेना की बेहतरीन गायन प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में पहुंचे महापौर डॉ. उमेश गौतम ने आयोजन की जमकर सराहना की। संस्था के संस्थापक अंकुर किशोर सक्सेना ने उपस्थित जनों को संस्था के मुख्य उद्देश्यों और इसके द्वारा की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संजीव कुमार सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, डॉ. सारिका सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, भारतभूषण सक्सेना, ईश्वर चंद्र, भरत, अमोल, दीपक श्रीवास्तव, मुकेश, नितिन, राजेश, अंकित और अजीत सक्सेना सहित संस्था के कई सदस्य व गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User