सेना की एंबुलेंस ट्रक से टकराई, 4 की मौत:देवरिया में शहीद का पार्थिव शरीर लेने जा रहा था परिवार, सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे से देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के गहिला दुधैला गांव में कोहराम मच गया। दो दिन पहले शहीद हुए जवान सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से घर लाने निकले उनके इकलौते बेटे गौरव सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में गौरव समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई सेना की एंबुलेंस अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास रविवार सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से आ रही सेना की एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में शहीद के इकलौते पुत्र गौरव सिंह, रामसमुझ सिंह (बड़े बाबू), रुद्रपुर के सभासद राजन चौधरी और एंबुलेंस चालक सहित चारों की मौके पर मौत हो गई। एक ही घर से पिता की अर्थी और एक इकलौते बेटे की विदाई की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया। गांव से परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचने के लिए निकल चुके हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा शहीद के पार्थिव शरीर को हलियापुर थाने में सुरक्षित रखवाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रहा है। शोकाकुल परिजनों को सांत्वना के साथ पार्थिव शरीर सुपुर्द किया जा सके। एक ही घर से पिता और बेटे की उठी अर्थी शहीद सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर लौट रहे बेटे की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव के अन्य सदस्य घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पुलिस प्रशासन ने शहीद जवान सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को हलियापुर थाने में सुरक्षित रखवाया है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि शोकाकुल परिजनों को पार्थिव शरीर सुपुर्द किया जा सके। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग परिवार का हाल जानने पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य सूर्यभान सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी, डॉ. जयराम सिंह, भाजपा नेता शिवशंकर विश्वकर्मा समेत कई लोगों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)