बरेली में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुरा में 21 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिवानी का मायका सुभाषनगर के शांति विहार-मढ़ीनाथ में है। उसकी शादी करीब पांच महीने पहले गिरधारीपुरा निवासी वीरेंद्र से हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)