फतेहाबाद में सजे माता के दरबार:पहले दिन उमड़ी भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा संग जयकारे
आगरा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन फतेहाबाद के मंदिरों में माता के दरबार सज गए। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। फतेहाबाद के हनुमान मंदिर में माता रानी का विशाल पंडाल सजाया गया है। यहां आकर्षक झांकियां और फूलों से सजावट की गई है। नवरात्र को लेकर पूरे कस्बे में सजावट की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)