गाजीपुर में 71 आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय अटका:सितंबर का मानदेय नहीं मिला, त्योहार की तैयारियों पर असर
गाजीपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के 71 आउटसोर्स कर्मचारियों को सितंबर का मानदेय नहीं मिला है। अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है, पर भुगतान बाकी है। त्योहार सिर पर है, जिससे कर्मचारियों के सामने घर खर्च चलाने और त्योहार की जरूरतें पूरी करने की मुश्किल खड़ी हो गई है। प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को हर महीने की पांच तारीख तक मानदेय देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने भी समय पर भुगतान को कहा है। इसके बावजूद 71 कर्मचारियों का सितंबर का मानदेय बाकी है, जिससे निर्देशों का पालन न होने पर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों को आश्वासन मिला था, पर 18 अक्टूबर तक भुगतान नहीं हुआ। अब बैंक बंद होने से मानदेय त्योहार के बाद ही मिलेगा। ये कर्मचारी 'समृद्ध पूर्वांचल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के तहत ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर, एमआईएस कोऑर्डिनेटर, सहायक लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर काम करते हैं। कम मानदेय में परिवार चलाने के लिए समय पर भुगतान बहुत जरूरी है। कर्मचारियों ने बाकी मानदेय जल्द जारी करने और आगे हर महीने समय पर भुगतान करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)