बरेली में रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर:150 लोगों ने किया रक्तदान, सभी को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
बरेली में रोटरी क्लब ऑफ बरेली सेंट्रल ने शुक्रवार को अपना 18वां रक्तदान शिविर लगाया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शिविर में दोपहर तक 150 से ज्यादा लोग रक्तदान कर चुके थे। इसमें युवाओं के साथ 40 से 50 साल की उम्र के लोग भी उत्साह के साथ खून देने पहुंचे। क्लब की तरफ से रक्तदाताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मकसद जरूरतमंद मरीजों के लिए खून उपलब्ध कराना और लोगों को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक करना है। दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में लोगों का आना लगातार जारी रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)