बरेली में शिवसेना ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन:पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने समेत 3 मांगें रखीं
बरेली में शिवसेना की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा देने, बरेली में एम्स स्थापित करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ बनाने की मांग की गई। जिला प्रमुख दीपक पाठक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। संगठन का कहना है कि क्षेत्र की प्रशासनिक जरूरतों और विकास को देखते हुए इसे अलग राज्य बनाया जाना चाहिए। बरेली में एम्स और हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की मांग ज्ञापन में बरेली में एम्स की स्थापना की मांग भी की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। उच्चस्तरीय इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। संगठन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग भी रखी। पदाधिकारियों का कहना है कि इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वादकारियों को न्यायिक कार्य के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। ज्ञापन देने के दौरान राजीव पांडेय, संतोष कुमार सिंह, दीपक पाठक और आयुष वर्मा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)