वाराणसी में स्वच्छता अभियान:बीएचयू में एनसीसी कैडेट्स ने की सफाई, मुख्य मार्गों पर झाड़ू लगाई

Oct 01, 2026 - 16:51
0
वाराणसी में स्वच्छता अभियान:बीएचयू में एनसीसी कैडेट्स ने की सफाई, मुख्य मार्गों पर झाड़ू लगाई
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान ग्रुप कमांडर कर्नल अमिताभ कुमार के निर्देशन एवं कंपनी के एएनओ लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीएचयू परिसर में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने बीएचयू के मुख्य द्वार (लंका गेट), फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के सामने और विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य मार्गों पर झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया। कैडेट्स ने वहां मौजूद लोगों को कचरा पात्र का प्रयोग करने और प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर कंपनी के सीनियर जेसीओ बी.के. पांडेय, जेसीओ मानिक दास तथा हवलदार रंजन उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प और स्वच्छ भारत के आह्वान पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अंत में सभी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत के लिए शपथ ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User