रामपुर में रामलीला:सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन, भगवान राम के जयकारे लगे
ज्वाला नगर में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात भगवान श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान वृंदावन-मथुरा से आए 'ब्रज विलास रासलीला मंडल' के कलाकारों ने 'सीता जन्म', 'मुनि आगमन' और 'ताड़का-सुबाहु वध' के प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनकपुरी में माता सीता के प्राकट्य (जन्म) के मनमोहक दृश्य से हुआ। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र का राजा दशरथ के दरबार में आगमन और राम-लक्ष्मण को अपने साथ वन ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। वनगमन के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा राक्षसी ताड़का और सुबाहु का वध कर ऋषि-मुनियों को भयमुक्त करने के रोमांचक दृश्य ने पंडाल में मौजूद सभी लोगों में जोश भर दिया। कलाकारों की प्रभावशाली संवाद अदायगी और आकर्षक मंच सज्जा ने अंत तक दर्शकों को अपनी जगह से बांधे रखा। रामलीला का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)