पीलीभीत में सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर कार्यकर्ता ने निकाला मार्च
पीलीभीत में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को पीलीभीत में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत प्रदर्शन किया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ता नकटा दाना चौराहे स्थित पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था। विरोध के दौरान एक कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर पहुंचा, जिसे प्रतीकात्मक रूप से बंदी बनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस मार्च में सपा के प्रदेश सचिव जगदेव सिंह जग्गा और जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत कई बड़े नेता शामिल थे। कलेक्ट्रेट परिसर में जब सपा कार्यकर्ता पहुंचे, तो वहां मौजूद एक दिव्यांग व्यक्ति ने भीड़ को देखकर उनके विरोध में 'टोटी चोर' के नारे लगाए। इस घटना से कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन के आखिर में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने की मांग की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)