बरेली में टेम्प्रेचर 31°C:धूप निकली,रुक-रुक कर हवा बह रही, बारिश का अलर्ट
बरेली में रविवार को फिर से मौसम बदल गया है। सुबह से हल्की धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा। हवा में नमी 69 से 88 प्रतिशत तक रहने के कारण उमस परेशान कर सकती है। पूर्व दिशा से 5 से 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। शाम को हल्की बारिश होने से कुछ इलाकों में गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। हालांकि, पूरे शहर में बारिश होने की संभावना नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)