बरेली में थानों की सितंबर रैंकिंग जारी, बिथरी चैनपुर अव्वल:एसएसपी अनुराग आर्य ने बेहतर काम करने वाले थानों को इनाम, फिसड्डी थानों पर विभागीय जांच
बरेली में पुलिसिंग व्यवस्था और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य ने सितंबर 2026 माह की थाना रैंकिंग जारी कर दी है। कुल 14 मानकों के आधार पर जनपद के 28 थानों और साइबर क्राइम थाने की समीक्षा की गई। इसमें बिथरी चैनपुर थाना पहले स्थान पर रहा, जबकि अलीगंज थाना सबसे निचले पायदान पर आया है। शीर्ष तीन थानों को मिला नकद पुरस्कार
मूल्यांकन में 200 पूर्णांक में से सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले शीर्ष तीन थाना प्रभारियों और उनकी साइबर टीम को एसएसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया:
बिथरी चैनपुर: 179.93 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहा; 10,000 रुपये का पुरस्कार मिला।
भुता: 179.49 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा; 7,500 रुपये का पुरस्कार मिला।
सिरौली: 176.03 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा; 5,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। पिछड़ने वाले तीन थानों की साइबर टीम पर कार्रवाई
समीक्षा में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अंतिम तीन थानों की साइबर टीम के सदस्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संस्थित की गई है:
अलीगंज: 136.95 अंक (रैंक 29)
देवरनिया: 145.06 अंक (रैंक 28)
मीरगंज: 149.28 अंक (रैंक 27)
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सक्रियता लाने के लिए हर माह यह समीक्षा जारी रहेगी, ताकि बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर जवाबदेही तय हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)