हापुड़ में युवती को बरामद:पटना मोड़ से मिली, परिजनों को सौंपा
हापुड़ देहात पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत घर से लापता एक युवती को सुरक्षित ढूंढ लिया है। उसे पटना मोड़ से बरामद कर परिवार को सौंपा गया। युवती के मिलने पर परिवार ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को मोहल्ला भीमनगर की एक महिला ने हापुड़ देहात थाने में बताया था कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। परिवार ने तलाश की, पर वह नहीं मिली। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत हापुड़ देहात पुलिस ने संभावित जगहों पर तलाश की। पुलिस टीम को तब सफलता मिली, जब युवती को पटना मोड़ से सुरक्षित ढूंढ लिया गया। कार्रवाई के बाद उसे परिवार को सौंपा। परिवार को राहत मिली और पुलिस का धन्यवाद किया। युवती को ढूंढने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल सौम्या शामिल थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)