यमुना नदी में डूबा किशोर, 16 घंटे से तलाश जारी:बांदा में दोस्तों के साथ नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा
बांदा के मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव में यमुना नदी में डूबे किशोर का रविवार सुबह तक पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोर रविवार सुबह से नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। शनिवार दोपहर से जारी तलाश के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं और उसके मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। राहुल साहू (16) अपने पिता छोटेलाल उर्फ विनोद साहू के साथ चौसठ जोगिनी माता मंदिर के मेले में दुकान लगाने आया था। शनिवार को दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों के साथ नहाने गया था राहुल जानकारी के मुताबिक, राहुल शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
पिता और पुलिस को दी सूचना राहुल को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने तत्काल उसके पिता और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन शनिवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर शुरू हुई तलाश शनिवार को सफलता नहीं मिलने के बाद रविवार सुबह गोताखोर दोबारा नदी में उतरे। किशोर की तलाश लगातार की जा रही है। करीब 19 घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार के लोग उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि यमुना नदी में डूबे किशोर की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर तलाश अभियान पर नजर बनाए हुए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)