नवाबगंज में नमो सेवा नाटक आयोजित:नंदकिशोर बोले- यह समर्पण का अवसर, सेवा से समाज होगा सशक्त

Oct 04, 2026 - 19:09
0
नवाबगंज में नमो सेवा नाटक आयोजित:नंदकिशोर बोले- यह समर्पण का अवसर, सेवा से समाज होगा सशक्त
बरेली में नबावगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एशियनलॉ कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट नंदकिशोर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि नमो सेवा नाटक केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह सेवा संवेदना, समर्पण और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को समझने का प्रेरणादायक अवसर है। इस पहल से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त किया जा सकता है। इस अवसर पर भदपुरा मंडल अध्यक्ष गनेश प्रसाद, चेतराम, ग्राम प्रधान रविंदर गंगवार, रोजगार सेवक कोमिल प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User