नवरात्र अष्टमी पर घरों में कन्या पूजन:भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया, मां दुर्गा से मांगी सुख-समृद्धि
बरेली में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर देवी आराधना की धूम रही। शहर के मंदिरों और घरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और कन्या पूजन भी किया। घरों में नौ कन्याओं को देवी मानकर उनका पूजन किया गया। लोगों ने कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर पैर छुए। उन्हें पूरी, सब्जी, हलवा, चना, दही और जलेबी जैसे पकवानों का भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दक्षिणा और उपहार दिए, उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कालीबाड़ी स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भक्तों ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बिहारीपुर समेत शहर के कई इलाकों में भी अष्टमी पर धार्मिक आयोजन हुए। लोगों ने मां दुर्गा की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)