ब्रह्मानंद कॉलेज में सजी रंगोली:रंगों से दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश, शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन

Sep 25, 2026 - 07:22
0
ब्रह्मानंद कॉलेज में सजी रंगोली:रंगों से दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश, शिक्षकों ने किया उत्साहवर्धन
ब्रह्मानंद पी.जी. कॉलेज, कानपुर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वच्छता, सेवा, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मकता के जरिए विभिन्न जन-जागरूकता विषयों को रंगों से उकेरा। प्रतिभागियों ने अपनी सुंदर रंगोलियों के माध्यम से समाज को स्वच्छता, सेवा और मानवीय मूल्यों से जुड़ने का सकारात्मक संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. पी.जी. कुमार यादव, डॉ. मधु सहगल, डॉ. प्रमोद, लेफ्टिनेंट अंजन कुमार, डॉ. नवनीत मिश्रा, डॉ. आशीष, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. रीता अवस्थी एवं डॉ. श्वेता अवस्थी सहित कई शिक्षकगण मौजूद रहे। शिक्षकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User