मथुरा में जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर FIR:18 सितंबर को हिंदू युवती को बहलाकर ले था मुस्लिम युवक, पुलिस कर रही तलाश

Sep 25, 2026 - 07:22
0
मथुरा में जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर FIR:18 सितंबर को हिंदू युवती को बहलाकर ले था मुस्लिम युवक, पुलिस कर रही तलाश
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुखराई गांव निवासी मुस्ताक खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले को लेकर गुरुवार को युवती के परिजन और ग्रामीण आरोपी के गांव मुखराई पहुंच गए थे। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी। 18 सितंबर को युवती को साथ ले जाने का आरोप पुलिस के अनुसार, राधाकुंड चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती को मुखराई निवासी मुस्ताक खान 18 सितंबर को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5 के साथ बीएनएस की धारा 87 में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी और युवती की तलाश में जुटी है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी के गांव पहुंचे परिजन और ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज युवती के परिजन और ग्रामीण गुरुवार को बड़ी संख्या में मुखराई पहुंच गए। लोगों के गांव पहुंचने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ गोवर्धन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दो घंटे चली पंचायत गुरुवार देर शाम मुखराई गांव में ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। करीब दो घंटे तक चली पंचायत में आरोपी मुस्ताक खान और उसके परिवार का गांव से बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। ग्रामीण मानपाल चौधरी और रामबाबू लख्खी के मुताबिक, पंचायत में यह भी तय किया गया कि आरोपी के परिवार की मदद करने वाले व्यक्ति का भी बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़वाने में पुलिस की मदद करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस गांव में नजर बनाए हुए है और आरोपी मुस्ताक खान की तलाश कर रही है। युवती की बरामदगी और मामले में लगाए गए धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच भी पुलिस कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User